Connect with us
Pithoragarh gas cylinder news: Pithoragarh hotels, restaurants marriage halls not get commercial cylinders uttarakhand breaking update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh gas cylinder news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh gas cylinder news: पिथौरागढ़ होटल रेस्टोरेंट और बारात घरों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh gas cylinder news: पिथौरागढ़ होटल रेस्टोरेंट और बारात घरों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर

1 min read

Pithoragarh gas cylinder news  : होटल रेस्टोरेंट और बरातघरों को नहीं मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर, पिथौरागढ़ में 150 होटल बंद होने की कगार पर…

Pithoragarh gas cylinder news: Pithoragarh hotels, restaurants marriage halls not get commercial cylinders uttarakhand breaking update today  : ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी पडता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड समेत देशभर में कामर्शियल सिलेंडरों को लेकर मारामारी भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच पिथौरागढ़ जिले में होटल रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अब कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलेंगे जिस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि सिर्फ अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े :LPG gas cylinder shortage: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक, घरेलू गैस पर न‌ए नियम

बता दें पिथौरागढ़ जिले में 150 से अधिक होटल रेस्टोरेंट और ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां पर भोजन मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करने के लिए संचालक कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग करते हैं। नगर में संचालित होने वाले डेढ दर्जन बड़े रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों में चार से पांच दिन में एक कमर्शियल सिलेंडर खत्म हो जाता है इसी तरह चाऊमीन आदि बनाने वाले होटल की भी यही स्थिति है। कामर्शियल सिलेंडरों पर रोक लगने से कारोबार को जारी रखना होटल मालिकों के लिए मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि 150 से अधिक होटल ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गए हैं। हालांकि सिलेंडर के अभाव में अभी कोई होटल रेस्टोरेंट बंद नहीं हुआ है लेकिन अगर स्थिति ऐसी ही रही तो इसका नुकसान होटल संचालकों को झेलना पड़ सकता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top