Connect with us
LPG gas cylinder shortage: Commercial cylinder deliveries halted, new rules on domestic due to Iran israil war big breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो (LPG gas cylinder shortage)

Home / Highlights / LPG gas cylinder shortage: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक, घरेलू गैस पर न‌ए नियम

Highlights देवभूमि दर्शन

LPG gas cylinder shortage: कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक, घरेलू गैस पर न‌ए नियम

1 min read

LPG gas cylinder shortage   : कामर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक, घरेलू पर नए नियम लागू..

LPG gas cylinder shortage: Commercial cylinder deliveries halted, new rules on domestic due to Iran israil war big breaking news today   : मध्य पूर्व में युद्ध के कारण भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है, जिसके चलते वैश्विक स्तर पर आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने बड़े फैसले ले लिए हैं। इन फैसलों के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के कोटे में 20 से 25 फ़ीसदी तक की कटौती के निर्देश दिए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक के कारण शादी विवाह वाले घरों में भी संकट गहराया हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand gas cylinder shortage: हल्द्वानी 4 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, आनलाइन बुकिंग बंद

बता दें बीते सोमवार को पेट्रोलियम कंपनियों के राज्य स्तरीय अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों के बीच एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक हुई जिसमें विभिन्न जानकारी सांझा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युद्ध के चलते बिगड़ रहे वैश्विक हालातो को देखते हुए गैस की राशनिंग अनिवार्य हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि अब होटल और रेस्टोरेंट समेत ढाबा और पटरी कारोबारी को 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाएगा जिसकी आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। हालांकि मानवीय आधार पर केवल अस्पतालों और छात्रावासों को ही विशेष अनुमति के साथ कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे यह तो तय है कि होटल और खानपान के कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

घरेलू गैस के लिए 12 सिलेंडर का सख्त नियम

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी अब सिलेंडर पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियों ने एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर के पुराने नियम को अब सख्ताई से लागू किया है। जिन उपभोक्ताओं ने चालू वितीय वर्ष में 12 सिलेंडर ले लिए है उनकी नई बुकिंग पर सिस्टम ने ऑटोमेटिक रोक लगा दी है। इसके अलावा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब केवल टोल फ्री नंबर और आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए ही बुकिंग स्वीकार की जा रही है। सिलेंडर की डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला otp अनिवार्य कर दिया गया है बिना ओटीपी के वेरिफिकेशन के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी।

Continue Reading

More in Highlights

To Top