Connect with us
उत्तराखंड : पुलिस ने रुकवाई शादी, दोनों परिवारों ने मांगी माफी

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पुलिस ने रुकवाई शादी, दोनों परिवारों ने मांगी माफी

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड : पुलिस ने रुकवाई शादी, दोनों परिवारों ने मांगी माफी

1 min read

Pithoragarh marriage News: बेरीनाग में पुलिस ने रुकवाया नाबालिक का विवाह परिजनों ने मांगी माफी

पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक शादी को पुलिस द्वारा रोक दिया गया। जी हां मामला है पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के दिगतोली गांव का। जहां नाबालिक के विवाह की सूचना बाल विकास अधिकारी द्वारा बेरीनाग थाने में दी गई। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम तिवारी व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा लड़के के घर जाकर दोनों परिवारों की काउंसलिंग की गई तथा बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की शादी करना अपराध है।(Pithoragarh Marriage News)

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: बारात घर पहुंचने ही वाली थी की दुल्हन निकल गई नाबालिग

पुलिस द्वारा उन्हें बाल विवाह से सम्बन्धित कानून की जानकारी भी दी गई जिसके बाद दोनों परिवारों ने अपनी गलती स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं थी। अब वह लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। इस सम्बन्ध में दोनों परिवारों द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top