ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS
Almora breaking News: द्वाराहाट के जंगल में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप
1 min read
Almora breaking news Dwarahat Woman’s Decomposed Body Found Hanging from Tree in Forest: रस्सी में झूलता मिला महिला का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जमीन पर टिके थे घुटने
Almora breaking news Dwarahat Woman’s Decomposed Body Found Hanging from Tree in Forest : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है ,जहां पर जंगल में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी से झूलता मिला है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस प्रशासन की टीम पूरी घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड 31 जुलाई तक कार्ड से लें लीजिए 3 माह का सस्ता राशन
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के भांसीकफलानी के जंगल में बीते शाम को गांव के लोग रास्ते से गुजर रहे थे। तभी अचानक से उनकी नजर सामने खड़े पेड़ पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि पेड़ के सहारे रस्सी से उन्हें एक महिला का शव झूलता हुआ दिखाई दिया जिसके घुटने जमीन पर टिके थे। बताते चलें शव पूरी तरह से खराब हो चुका था जिसकी पहचान कर पाना उनके लिए मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़े :Haridwar News: हरिद्वार के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में दफन मिले शव
महिला की शिनाख्त होना बाकी ( almora news today) Uttarakhand crime news
ग्रामीणों ने आसपास के लोगों से भी पता किया लेकिन महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच पुलिस प्रशासन की टीम को बुलाया गया जिन्होंने बताया कि शव 10 – 12 दिन पुराना है जिसे कब्जे में लिया गया है। शव किस महिला का है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल घटना के बाद से हर किसी में दहशत का माहौल बन गया है। महिला ने आत्महत्या की है या फिर महिला की हत्या की गई है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
