UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand: पिथौरागढ़ में दो बच्चों की मां के प्यार में युवक ने किया जहर का सेवन
1 min read
Pithoragarh Love Affair case: Youth in ICU After Poison Attempt Over Relationship with Mother of Two: 2 बच्चों की माँ के प्रेम में पड़ा युवक, घटक दिया जहर, नाते रिश्तेदारी को दरकिनार कर चढा प्यार का खुमार
Pithoragarh Love Affair case: Youth in ICU After Poison Attempt Over Relationship with Mother of Two : प्यार का पागलपन लोगों के सिर कुछ इस कदर चढ़ने लगा है कि वो ना तो रिश्तेदारी देख रहे हैं और ना ही किसी की उम्र। हैरानी की बात तो यह है कि युवक दो बच्चों की मां तक के प्रेम जाल में फंस रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर एक युवक ने दो बच्चों की मां के प्यार में जहरीला पदार्थ घटक लिया। युवक की हालत को बिगड़ता देख उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं दोनों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की बातें होने लगी हैं।
यह भी पढ़े :Ratlam news: पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने छोड़ा साथ, बिना तलाक दूसरी शादी का मामला…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बिण विकासखंड के एक गांव में 28 वर्षीय युवक का अपनी ही नातेदारी की दो बच्चों की मां से लंबे समय से प्रेम प्रसँग चल रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि महिला भी युवक से प्यार करती थी। लेकिन जब युवक को एहसास हुआ कि दो बच्चों की मां के साथ उसका प्रेम किसी भी अंजाम तक नहीं पहुंचने वाला है तो उसने गम में आकर जहरीला पदार्थ घटक लिया। जहरीला पदार्थ घटकने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर कपकोट सरयू नदी में बच्चे को बहता देख शिक्षक ने लगाई थी छलांग
प्रेम प्रसंग के चलते युवक पहले भी उठ चुका गलत कदम ( pithoragarh news today)
डॉक्टर ने युवक का इलाज शुरू किया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पहले भी वह प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजन युवक के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
