UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत…..
1 min read
Weather Insurance Claims: |Pithoragarh Rain Thunder lightning news| Weather Insurance Claims| पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: कीड़ा-जड़ी निकालने गए युवक की मौत, तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त
|Pithoragarh Rain Thunder lightning news| Weather Insurance Claims| उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां उच्च हिमालयी क्षेत्र में भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने गए एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं खराब मौसम ने सीमांत जिले में लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL samvida karmchari: उपनल कर्मचारियों हेतु संशोधित अनुबंध प्रारूप जारी
उच्च हिमालयी क्षेत्र में गई युवक की जान (Lightning Strike Death)
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार धारचूला क्षेत्र के खेत गांव निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह पुत्र मदन सिंह बीते दिनों उच्च हिमालयी इलाके रपकिया तोक में भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय उनके साथ कुछ ग्रामीण भी मौजूद थे, लेकिन दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण प्रशासन या पुलिस को समय रहते सूचना नहीं दी जा सकी। इसके बाद ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को शव को लेकर धारचूला पहुंचे।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव (Darchula News)
युवक के शव को धारचूला मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को लेकर धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है और पुलिस टीम घटना की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े :Haridwar car Accident today: हरिद्वार नशे में धुत कार चालक ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर गई जिंदगी
पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट (Pithoragarh Weather Update)
इधर सीमांत जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। पिथौरागढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिथौरागढ़ नगर और डीडीहाट क्षेत्र में कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर बाद घने बादल छा गए और करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
