Connect with us
Uttarakhand: player Abhineet Sinha of Dehradun National Chess Championship.
Image : Devbhoomi darshan ( Abhineet Sinha Chess player)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: देहरादून के अभीनीत सिन्हा नेशनल शतरंज चैंपियनशिप में करेंगे उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

बधाई: देहरादून के अभीनीत सिन्हा नेशनल शतरंज चैंपियनशिप में करेंगे उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व

1 min read

Abhineet Sinha Chess player:  देहरादून के 12 वर्षीय अभीनीत सिन्हा की शतरंज में शानदार उपलब्धि, नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

Abhineet Sinha dehradun Chess player national championship: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के होनहार शतरंज खिलाड़ी अभीनीत सिन्हा ने राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और उपलब्धि अपने नाम की है जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल राज्य का मान बढ़ाया है, बल्कि उन्हे राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। दरअसल 22 से 27 मई तक उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य शतरंज चैंपियनशिप में अभीनीत ने अंडर-13 (U13) और अंडर-15 (U15) दोनों श्रेणियों में प्रतिभाग किया था और दोनों श्रेणियों में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर लिए चयन हुआ जो कि एक दोहरी और असाधारण उपलब्धि है।

यह भी पढ़े :बधाई: नैनीताल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी गौरव नयाल और रोहित कार्की ने जीता गोल्ड मेडल

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में अभीनीत की मां सोनम सिन्हा ने बताया कि अभीनीत जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार हिस्सा लेते आ रहे हैं। बीते अप्रैल माह में ही अभीनीत ने नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता की बिलो 1800 रेटिंग श्रेणी (Below 1800 Rating Category) में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए ₹31,000 की इनामी राशि भी जीती जो उनके करियर की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और अब अभीनीत नेशनल चैंपियनशिप से पहले जून माह में नई दिल्ली में होने वाले जीएम (ग्रैंड मास्टर) टूर्नामेंट में भी प्रतिभाग करने वाले है जो उनके अनुभव और खेल को और अधिक निखारने का सुनहरा अवसर होगा। इस सफलता के पीछे अभीनीत की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की अहम भूमिका रही है। इसके साथ ही, उनके माता-पिता का निस्वार्थ सहयोग और प्रेरणा भी उनके सफर का अभिन्न हिस्सा रहा है। बचपन से ही उन्होंने अभनीत को शतरंज के प्रति रुचि जगाई और हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया। अभीनीत के परिजनों ने इस मौके उनके कोच के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि “हम कोच के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने न सिर्फ अभिनीत की प्रतिभा को पहचाना, बल्कि उसे तराशने में भी अपना पूरा योगदान दिया है। अभीनीत के परिजनो ने कहा कि राज्य शतरंज संघ के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने अभीनीत के खेल कौशल की सराहना करते हुए उन्हें “भारतीय शतरंज का एक उभरता सितारा” बताया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top