Connect with us
Uttarakhand Police news today: constable rajendra Singh kunwar passed away posted in Champawat police office.Uttarakhand police news today

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दुखद खबर,‌ पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी जवान का निधन

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दुखद खबर,‌ पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी जवान का निधन

1 min read

Uttarakhand police news today: मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले थे राजेंद्र, बतौर आरक्षी वर्तमान में चंपावत पुलिस कार्यालय में थी तैनाती….

राज्य के चम्पावत जिले से समूचे उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी जवान का लंबी बिमारी के बाद बीते रोज असामयिक निधन हो गया है। मृतक जवान की पहचान आरक्षी राजेन्द्र सिंह कुंवर के रूप में हुई है। उनके असामयिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Uttarakhand police news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ITBP में तैनात जवान का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, अनाथ हुए दो मासूम बच्चे

बताया गया है कि मृतक जवान वर्ष 2007 में आरक्षी के पद पर उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले थे। उनके दुःखद निधन पर चम्पावत पुलिस के अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
(Uttarakhand police news today)

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अरविंद पार्थिव शरीर से लिपट बिलख पड़ी बेटी और पत्नी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top