Connect with us
Uttarakhand politics news: Cabinet expansion and major reshuffle may happen in dhami government big hint today. uttarakhand cabinet news today

Home / उत्तराखण्ड / बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार में हो सकता है कैबिनेट विस्तार और बड़ा फेरबदल

उत्तराखण्ड देहरादून

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार में हो सकता है कैबिनेट विस्तार और बड़ा फेरबदल

1 min read

uttarakhand cabinet news today: किसे मिलेगा इनाम और किस पर गिरेगी गाज सस्पेंस बरकरार, सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार हुआ एक बार फिर गर्म, बढ़ने लगी विधायकों एवं मंत्रियों के दिलों की धड़कनें…

उत्तराखण्ड सरकार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब जल्द ही न केवल उत्तराखण्ड कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है बल्कि सत्ताधारी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को दायित्व भी बांटने जा रही है। सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो भाजपा संगठन ने सभी मंत्रियों एवं अपने विधायकों से बीते तीन वर्षों का रिपोर्टकार्ड भी मांग लिया है। जिसके आधार पर पार्टी हाईकमान जल्द ही कैबिनेट विस्तार पर अपनी मुहर लगा सकता है। कहां तो यह भी जा रहा है कि तीन मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है। जिससे सरकार में भारी फेरबदल होना तय माना जा रहा है।
(uttarakhand cabinet news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गढ़वाल के इन 10 डिग्री कॉलेजों में अब प्रवेश नहीं ले पाएंगे छात्र-छात्राएं मान्यता हुई खत्म

गौरतलब है कि उत्तराखंड की धामी सरकार में पिछले लगभग सवा साल से 3 मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। इसी साल अप्रैल में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद एक अन्य पद भी खाली हो चुका है। फिलहाल चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के बाद उनके सभी विभागों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखा हुआ है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के पास अन्य क‌ई महत्वपूर्ण विभागों की भी जिम्मेदारी है। सियासी गलियारों में चल रही मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार की खबरों को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि न केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की थी बल्कि बीते रोज ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की है।‌ इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भी यह कहकर मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल की ख़बरों पर मुहर लगा दी है कि हाईकमान से भी इस बारे में चर्चा हो चुकी है। जल्द ही हाईकमान इस पर कोई ठोस फैसला ले सकता है।
(uttarakhand cabinet news today)

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड के इन संविदा कर्मियों का बढ़ा मानदेय 15 हजार से सीधे हुआ 48 हजार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top