Highlights देवभूमि दर्शन
Uttarakhand post office GDS BPM bharti: पोस्ट आफिस में ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर भर्ती
1 min read
Uttarakhand post office GDS BPM bharti 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदो पर निकली बम्पर भर्ती
Uttarakhand post office GDS BPM bharti 2026: for 28636 vacancy recruitment 436 in UK application process apply soon last date 14 feb: उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है ,कि ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है। दरअसल यह नियुक्तियां उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड दिल्ली समेत 23 राज्यों के विभिन्न पोस्टल सर्किल में ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर श्रेणी में की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Gen-Z post office: पौड़ी में खुला उत्तराखण्ड का पहला जेन-जी डाकघर, जानिए खासियत
योग्यता : दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना अनिवार्य है।
जिस पोस्ट सर्कल में आवेदन करना चाहते हैं वहां की स्थानीय भाषा की दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की हो या स्थानीय भाषा की जानकारी हो।
आयु सीमा : न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 16 फरवरी 2026 से होगी
अधिकतम आयु में एससी एसटी वर्ग को 5 वर्ष ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया : दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर होगा
आवेदन शुल्क : ₹100 एससी एसटी वर्ग दिव्यांग और महिलाओं के लिए निशुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा
आवेदन प्रक्रिया
० डाक विभाग की वेबसाइट indiapost. Gov. in gdsonlineengagemnt पर जाएं
० नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी
० होमपेज पर Click Here to Register/Apply पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
०पिछले पेज पर वापस आएं। Candidate Login पर क्लिक करें। अगले पेज पर Proceed to Login पर क्लिक करें।
०नये पेज पर Registered User के नीचे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन करें। अब मोबाइल में प्राप्त ओटीपी दर्जकर Verify & Login पर क्लिक करें।
०खुलने वाले पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें
वेतनमान : जीडीएस बीपीएम के लिए 12,000 से 29,380 रुपये देय। जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 से 24,470 रुपये।
ध्यान देने योग्य : साइकिल या मोटर साइकिल चलानी आती हो। टेक्निकल योग्यता: 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है
निवास : अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी होगा कि वे तय सीमा के अंदर संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस वाले गांव में रहने का प्रमाण प्रस्तुत करें।
आय का स्रोत पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास आय का एक और स्रोत है। यह प्रमाण चयन के 30 दिनों के भीतर देना होगा।
ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए स्थान का चयन : जीडीएस बीपीएम पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के लिए निर्धारित गांव में पोस्ट ऑफिस के संचालन के लिए स्थान उपलब्धता कराना होगा।
ग्रामीण डाक सेवक, कुल पदः28,636
उत्तराखंड : पद 436,उत्तर प्रदेश पद: 3169,बिहार पद: 1344 ,झारखंड पद : 908 ,दिल्ली पद: 38, आंध्र प्रदेश पद : 1060 असम पद : 639, छत्तीसगढ़ पद: 1155 गुजरात पद: 1782 ,हरियाणा पद: 270 हिमाचल 520, जम्मू-कश्मीर 267,कर्नाटक पद : 1022,केरलपद: 1691,मध्य प्रदेश पद: 2102,महाराष्ट्र पद : 3553,नॉर्थ ईस्ट पदः 1014,ओडिशा पद: 1191,पंजाब पद: 261,राजस्थान पद: 634, तमिलनाडु पद: 2009, तेलंगाना पद : 608,पश्चिम बंगाल पद : 2963
