Connect with us
Uttarakhand Rain News live alert for 7 district including dehradun NAINITAL

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान Uttarakhand Rain News live

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड के इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी रहें सावधान Uttarakhand Rain News live

1 min read

Uttarakhand Rain News Live: मानसून की विदाई के साथ ही एक बार और होगी जमकर बारिश 7 जिलों को भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश की विदाई होने के समय पर अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच देहरादून-नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में बौछार का दौर जारी है। लेकिन, आज इसमें और तेजी आने के आसार हैं। जी हां मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की आशंका है।इस दौरान नदी-नालों के किनारे और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।(Uttarakhand Rain News Live)

उत्तराखंड में अगर बात करें शनिवार की तो ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाये रहे और कहीं- कहीं धूप भी खिली रही। लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट बदली और कई जगह गरज के साथ तीव्र बौछार पड़ीं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों से लगातार बारिश से अधिकांश रास्ते बंद हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यासी व सिंगटाली के पास मलबा आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top