Connect with us
Uttarakhand Road accident in chakrata Dehradun 13 people died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में जा समाई बोलेरो, 13 लोगों की मौत

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में जा समाई बोलेरो, 13 लोगों की मौत

1 min read

देवभूमि उत्तराखंड में रविवार को एक बड़ा भयावह हादसा हो गया। देहरादून के पास चकराता में एक बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई और इसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, और दो लोग घायल हो गए। बताया गया की वाहन में 15 लोग सवार थे। वहीं 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा राहत-बचाव कार्य किया गया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जानकारी के अनुसार बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे चलकर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के पैराफिट को तोड़कर खाई में गिर गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत खाई में उतर कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। मृतकों की पहचान मातबर सिंह पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान पुत्र भाव सिंह, अंजलि पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान पुत्र भाव सिंह, साधराम पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह पुत्र रतू, ईशा पुत्री गजेंद्र, काजल पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top