उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार बुजुर्गों को रौंदा हुई मौत
1 min read
Tehri Road Accident: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर चालक ने स्कूटी सवार तो बुजुर्गों को रौंदा ,दोनों की मौत
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा आए दिन राज्य के किसी ना किसी कोने से सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है। जहां डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो बुजुर्गों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है दोनों बुजुर्गों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(Tehri Road Accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्ति नगर क्षेत्र की है। बता दें कि दोनों बुजुर्ग स्कूटी पर सवार होकर चौरास से कीर्तिनगर जा रहे थे जैसे ही उनकी स्कूटी चौरास सेंजो स्कूल के समीपङ पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों बुजुर्ग डंपर की चपेट में आ गए। बताते चलें कि हादसे में दोनों बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों बुजुर्ग घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतको बुजुर्गों की पहचान –जगदीश और लक्ष्मण सिंह निवासी कीर्तिनगर चौरास, के रूप में हुई है। वही डंपर चालक राकेश मूल रूप से राजस्थान निवासी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
