UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पत्नी का जन्मदिन मनाने आए युवक की नींद में मौत
1 min read
|Nainital News Today | kamal arya Silent Heart Attack | Haldoochaur News | Uttarakhand News | STH Haldwani| पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आया युवक, सुबह नहीं खुलीं आंखें; खुशियां पलभर में मातम में बदलीं
|Nainital News Today | kamal arya Silent Heart Attack | Haldoochaur News | Uttarakhand News | STH Haldwani|उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ से एक बेहद ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहां पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महज दो महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंजी थीं, उसी घर में अब मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद नवविवाहिता पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती आशंका साइलेंट हार्ट अटैक की जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Dehradun News: देहरादून के दून अस्पताल में युवती से अश्लील हरकत, आरोपी सफाईकर्मी हुआ निलंबित
पत्नी को सरप्राइज देने घर पहुंचा था कमल | Birthday Surprise | Family Tragedy|
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र के दीना डी क्लास निवासी 30 वर्षीय कमल आर्य हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। इसी वर्ष 30 अप्रैल को उसकी शादी बिंदुखात निवासी युवती से हुई थी। गुरुवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कमल हरिद्वार से छुट्टी लेकर घर पहुंचा और पूरे परिवार के साथ खुशी-खुशी पत्नी का जन्मदिन मनाया। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह खुशी कुछ ही घंटों में जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगी।
सुबह ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन नहीं खुलीं आंखें (Silent Heart Attack | Haldwani News)
जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद कमल रात में खाना खाकर सो गया। शुक्रवार सुबह उसे लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़कर वापस ड्यूटी पर लौटना था। उसने अपनी पत्नी से समय पर जगाने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था। सुबह अलार्म बजा, लेकिन कमल की कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पत्नी ने कई बार जगाने की कोशिश की, लेकिन जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उसने घबराकर परिजनों को बुलाया। परिवार तत्काल उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते प्रवक्ता भर्ती परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन
साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार (Medical Investigation | Postmortem Report)
कमल आर्य तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शादी के महज दो महीने बाद ही उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। डॉक्टरों की प्रारंभिक आशंका है कि उसकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस और चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
