UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee marriage news: रूड़की शादी से ठीक पहले होटल के कमरे में प्रेमी के साथ मिली युवती
1 min read
Uttarakhand roorkee marriage news: Just before wedding a young woman was found with her lover in a hotel room: शादी से पहले युवती प्रेमी संग मिली होटल मे, मंगेतर को प्रेमी के साथ रंगे हाथ दबोचा युवक ने..
Uttarakhand roorkee marriage news: Just before wedding a young woman was found with her lover in a hotel room: प्यार के लिए लोग की किस हद तक जा सकते है , इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रिश्ता तय हो जाने के बाद भी युवक युवती दूसरी जगह प्रेम प्रसंग चला रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है जहां पर युवक ने अपनी मंगेतर को एक होटल में प्रेमी के साथ रंगे हाथ दबोचा है।
यह भी पढ़े :Kichha love Jihad: किच्छा फर्जी ID से मुस्लिम युवक ने जीता हिंदू युवती का दिल ले गया होटल में
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक युवती का अपने ही ममेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने कुछ समय पहले युवती का रिश्ता उत्तरप्रदेश के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक से तय किया था। कुछ समय बाद युवक युवती की शादी होने वाली थी। तभी इस बीच बीते रविवार को युवक को सूचना मिली कि उसकी मंगेतर अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे में उससे मिलने पहुंची है। सूचना मिलते ही युवक अपने परिजनों के साथ होटल पहुंचा जहां पर उसने अपनी मंगेतर को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ दबोचा। इस दौरान होटल में जमकर हंगामा हुआ तथा सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर गंगनहर कोतवाली पहुँची। कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंक झोंक और विवाद जारी रहा , हंगामे को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा।
प्रेमी युगल का कराया गया निकाह ( haridwar news today)
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकडी गांव के निवासी बीजेपी नेता दानिश गौड़ ने मध्यस्थता कराते हुए दोनों पक्षों को समझा बूझाकर राजी किया और परिजनों की सहमति के बाद प्रेमी युगल को स्थानीय मस्जिद ले जाया गया जहां पर उनका निकाह करवाया गया।
