UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड दो जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित
1 min read
Uttarakhand school closed today: haridwar udham Singh Nagar district due to fog cold day alert: हरिद्वार में मंगलवार को जबकि उधम सिंह नगर जिले में 30 और 31 दिसंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र….
Uttarakhand school closed today: haridwar udham Singh Nagar district due to fog cold day alert: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दो जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में स्कूलों में अवकाश के संबंध में आ रही, हरिद्वार जिला प्रशासन ने मंगलवार 30 दिसंबर को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जबकि जबकि उधमसिंह नगर जिलाधिकारी ने मंगलवार और बुधवार को स्कूलों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जी हां.. मंगलवार को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। ऊधम सिंह नगर जिले में बुधवार 31 दिसंबर को भी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Bageshwar school holiday: बागेश्वर उत्तरायणी मेला स्कूलों में 12 जनवरी से शीतकालीन अवकाश
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासनों का बड़ा फैसला Uttarakhand school closed today haridwar school closed today udham Singh Nagar school closed today
जिला प्रशासनों द्वारा यह फैसला मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे एवं कोल्ड डे के यलो अलर्ट को देखते हुए छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाने और शीतदिवस का यलो अलर्ट जारी किया है साथ ही 2 जनवरी तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और चम्पावत में बारिश और 3200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
विदित हो कि उधम सिंह नगर जिले में भी आज 29 दिसंबर को कोहरे के अलर्ट के चलते विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather snowfall: नए साल से पहले होगी बारिश बर्फबारी, अलर्ट जारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
