UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather snowfall: नए साल से पहले होगी बारिश बर्फबारी, अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather snowfall: बारिश बर्फबारी से होगा नए साल का आगाज, 2 जनवरी तक घने कोहरे का यलो अलर्ट, शीत दिवस की चेतावनी…
Uttarakhand weather snowfall aaj ka mausam update rain fog alert december 2025 latest news today: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते सूखी ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। इतना ही नहीं बल्कि नया साल लगने वाला है लेकिन अभी तक बारिश व बर्फबारी देखने को नहीं मिली है जिससे उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों में कहीं ना कहीं मायूसी छाई हुई है। लेकिन इस बीच 30 और 31 दिसंबर के साथ एक और दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश तथा बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। जबकि 2 दिसंबर तक देहरादून समेत 6 जिलों के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather cold day: उत्तराखण्ड मौसम का आरेंज अलर्ट जारी रहेगा कोल्ड डे
मौसम विभाग की माने तो आगामी 30 व 31 दिसंबर को उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 30 , 31 दिसंबर के साथ ही 1 और 2 जनवरी को को हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदों तथा नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहने वाला है जिसके लिए कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा 1 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी चमोली बागेश्वर रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बरकरार है जबकि 2 जनवरी को भी कुछ ऐसा ही मौसम नजर आने वाला है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
