Connect with us
Uttarakhand weather alert today cold fog rain snowfall aaj ka mausam update breaking news jan 2026 forecast
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather alert today)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather alert: 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट पहाड़ में होगी बारिश बर्फबारी

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather alert: 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट पहाड़ में होगी बारिश बर्फबारी

1 min read

Uttarakhand weather alert today  : प्रदेश में आज कोल्ड डे की चेतावनी, 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, आने वाले दिनों बर्फबारी की संभावना.. 

Uttarakhand weather alert today cold fog rain snowfall aaj ka mausam update breaking news jan 2026 forecast  : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक सूखी ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। इतना ही नहीं बल्कि सूखी ठंड के साथ ही लोगों को मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरना भी परेशान कर रहा है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: 15 तक घने कोहरे का यलो अलर्ट बर्फबारी की भी आंशका

मौसम विभाग की मानें तो आज 14 जनवरी को हरिद्वार, उधम सिंह नगर नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 जनवरी को हरिद्वार, उधम सिंह नगर , नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 16,17, 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा व बर्फबारी (3400 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना जताई गई है।

19 जनवरी को रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चमोली जिले मे कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3400 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रो में) होने की संभावना है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top