Connect with us
Uttarakhand school exam news: Now the monthly examination of all the students will be conducted smoothly

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब सभी छात्र छात्राओं की मासिक परीक्षाएं होंगी सुचारू रूप से, निर्देश जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : अब सभी छात्र छात्राओं की मासिक परीक्षाएं होंगी सुचारू रूप से, निर्देश जारी

1 min read

Uttarakhand School Exam News: अब सीधे 2 साल बाद हो रही हैं सभी स्कूलों में मासिक परीक्षाएं, कोरोना के चलते रही बंद

कोविड काल में जहां सभी शैक्षणिक संस्थान और विद्यालय बंद रहे साथ ही विद्यालयों में होने वाली मासिक, छमाही और वार्षिक परीक्षाएं रद्द कर ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू कर दी गई। वहीं अब हालात सामान्य होने के बाद सभी विद्यालय भौतिक रूप से चलने लगे हैं। अभी शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर अभी सामने आ रही है कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022 -23 में अब हर महीने परीक्षा देनी होगी। कोरोना की वजह से 2 साल से किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं हो रही थी ।शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से इस विषय में उत्तराखंड के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।(Uttarakhand School Exam News)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में अब प्राइवेट स्कूल बढ़ाएंगे फीस Uttarakhand Private School Fees

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार राज्य में कोविड की वजह से पिछले दो साल से शैक्षिक गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। विद्यालयों के अनियमित संचालन तथा ऑनलाइन क्लास की वजह से मासिक परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद से नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक शुरू हो चुका है। सभी जनपद, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा जारी कैलेंडर के अनुसार मासिक परीक्षा कराएंगे। बता देंगे जारी किए गए निर्देशों में लिखा गया है कि ब्लॉक के 7 सर्वेक्षण विद्यालयों को छोड़कर बाकी स्कूलों में मासिक परीक्षाओं का मूल्यांकन उसी स्कूल के अध्यापक द्वारा किया जाएगा।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top