Connect with us
Uttarakhand school Game changer scheme: student get free notebook yojana till 12th class news today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school Game changer scheme

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school Game changer scheme: 12वीं कक्षा तक निःशुल्क मिलेगी नोटबुक

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand school Game changer scheme: 12वीं कक्षा तक निःशुल्क मिलेगी नोटबुक

1 min read

Uttarakhand school Game changer scheme: student get free notebook yojana till 12th class news today: उत्तराखंड में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को अब मिलेंगी निशुल्क नोटबुक्स

Uttarakhand school Game changer scheme: student get free notebook yojana till 12th class news today: उत्तराखण्ड के सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है दरअसल उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लाखों स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक और अहम फैसला लिया है। अब राजकीय और राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क नोटबुक्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह निर्णय राज्य सरकार की गेम चेंजर योजना के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाना है। सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक शासन से मिली स्वीकृति के बाद शैक्षिक सत्र 2025-26 से इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली (संशोधित 2025) के प्रावधानों के अनुसार नोटबुक्स का मुद्रण कर उन्हें विद्यार्थियों तक मुफ्त पहुंचाया जाएगा। (Uttarakhand school free notebook scheme)
यह भी पढ़ें-: उत्तराखण्ड 5000 शिक्षकों को नहीं मिलेगा इन्क्रीमेंट

नोटबुक्स के लिए ई-निविदा जारी (uttarakhand student free notebook scheme under game changer yojana)

सरकार की ओर से नोटबुक्स की छपाई के लिए 4 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन ई-निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को तय मानकों के अनुसार निशुल्क नोटबुक्स दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर जिले में बदला स्कूलों का समय

तीन दिन में मांगा गया छात्र संख्या का ब्योरा (uttarakhand school free notebook yojana under uttarakhand school game changer scheme)

योजना को समय पर लागू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में वास्तविक रूप से अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षा-वार संख्या निर्धारित प्रारूप में तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए। आदेश में साफ कहा गया है कि मामला छात्रहित से जुड़ा होने के कारण किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- रामनगर समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, 16 शिक्षकों का वेतन रूका

10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को होगा लाभ (uttarakhand school news today)

राज्य सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड के करीब 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। पहले से ही सरकार कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और स्कूल ड्रेस उपलब्ध करा रही है। अब नोटबुक्स को भी इस सुविधा में शामिल कर सरकार ने अभिभावकों की आर्थिक चिंता को और कम करने का प्रयास किया है।

इस संबंध में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता आएगी और विद्यालयों में उपस्थिति बेहतर होगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Uttarakhand school Game changer scheme: 12वीं कक्षा तक निःशुल्क मिलेगी नोटबुक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top