Connect with us
Uttarakhand news: Rahul Gandhi Dehradun Visit to Meet Students on July 17
Image : सांकेतिक फोटो ( Rahul Gandhi dehradun visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: 17 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में होगा छात्र संवाद

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: 17 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में होगा छात्र संवाद

1 min read

Rahul Gandhi dehradun visit 17 जुलाई को देहरादून पहुंच सकते हैं राहुल गांधी, छात्रों से संवाद की तैयारी तेज

|Rahul Gandhi Dehradun Visit| Dehradun News| Uttarakhand Congress| लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून दौरे की तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ संवाद कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस को उनके संभावित दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news Today: पिथौरागढ़ के जवान कमलदीप का शव मिला रुड़की होटल में…..

परेड ग्राउंड को माना गया उपयुक्त स्थल (Rahul Gandhi Dehradun Program)

सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेंजर्स ग्राउंड और परेड ग्राउंड दो स्थानों पर विचार किया गया था। दोनों जगहों का निरीक्षण भी किया गया। समीक्षा के बाद परेड ग्राउंड को कार्यक्रम के लिए अधिक उपयुक्त माना गया है। हालांकि, अंतिम निर्णय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

छात्रों से करेंगे सीधा संवाद (Congress Student Interaction)

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। कांग्रेस संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड में किसानों को बड़ी राहत, फसलों की सुरक्षा के लिए बनेगी नई घेरबाड़ नीति

केसी वेणुगोपाल करेंगे तैयारियों की समीक्षा (Congress Meeting Dehradun)

इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी देहरादून पहुंच रहे हैं। वह प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top