Connect with us
Uttarakhand school holiday today News udham Singh Nagar nainital haridwar district on 31 December 2025
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school holiday today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school holiday today: उत्तराखण्ड 3 जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे स्कूल

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Uttarakhand school holiday today: उत्तराखण्ड 3 जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे स्कूल

1 min read

Uttarakhand school holiday today News udham Singh Nagar nainital haridwar district on 31 December 2025: मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे और कोल्ड डे के यलो अलर्ट को देखते हुए किया गया अवकाश घोषित….

Uttarakhand school holiday today News udham Singh Nagar nainital haridwar district on 31 December 2025: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के हरिद्वार और नैनीताल जिलों से सामने आ रही है। जहां संबंधित जिला प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे और कोल्ड डे के यलो अलर्ट को देखते हुए स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जी हां.. बुधवार 31 दिसंबर को हरिद्वार जिले में संचालित सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे जबकि जनपद नैनीताल जिले के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

Uttarakhand school holiday today: उत्तराखण्ड 3 जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे स्कूल

ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को घोषित हुआ था दो दिवसीय अवकाश uttarakhand school closed today 

इसके साथ ही राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले में भी बुधवार 31 को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बीते रोज ही स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिवसीय अवकाश का आदेश जारी कर दिया था। कुल मिलाकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले के साथ ही नैनीताल जिले के भाबर एवं मैदानी क्षेत्रों में सभी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को बंद रहेंगे।
Uttarakhand school holiday today: उत्तराखण्ड 3 जिलों में बुधवार को बंद रहेंगे स्कूल
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड दो जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक जारी किया है यलो अलर्ट haridwar school closed today udham Singh Nagar school closed today 

आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 2 जनवरी तक राज्य के हरिद्वार , ऊधम सिंह नगर जिलों के साथ ही पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, नैनीताल और देहरादून जिले के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अत्यंत शीत दिवस रहने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है साथ ही राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आंशका जताई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather snowfall: न‌ए साल से पहले होगी बारिश बर्फबारी, अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top