उत्तराखण्ड देहरादून
Uttarakhand school Holidays : उत्तराखंड सरकारी स्कूल में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टियां
1 min read
Uttarakhand School Holidays News: सरकारी स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी
Uttarakhand government School Holidays News winter and summer: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर राष्ट्रीय शिक्षा नीति की ओर से सामने आ रही है ,कि सरकारी स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां अब एक समान होंगी। अभी तक गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से होती थी लेकिन अब स्कूलों में गर्मी और सर्दी में 16-16 दिन की छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school news today: उत्तराखण्ड शिक्षा व्यवस्था एक छात्र पर तैनात कर दिए 2 शिक्षक
बता दें प्रदेश में अभी 5000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाके के स्कूलों में सर्दी में 37 दिन और गर्मी में 11 दिन की छुट्टी होती है। जबकि निचले क्षेत्रों में गर्मियों में 35 और सर्दियों में 13 दिन छुट्टी होती है। लेकिन अब सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 जून से 30 जून और सर्दी की छुट्टी 1 जनवरी से 16 जनवरी तक होगी। इससे 48 दिन के दीर्घकालीन अवकाश में 16 दिन कम हो जाएंगे और सिर्फ 32 दिन ही छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नई टाइम टेबल के अनुसार स्कूलों में सालभर 200 दिन पढ़ाई होगी। अभी पढ़ाई के लिए 184 दिन मिल रहे हैं, जिसके तहत जिलों से सुझाव मांगे हैं। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक टाइम टेबल के अनुसार स्कूलों के कार्य दिवस के कुल 251 दिन मिल रहे हैं जिसमें परीक्षा मूल्यांकन के 30 दिन बस्ता रहित 10 दिन के अलावा 11 दिन आपदा कावड़ मेला जैसे छुट्टियों के लिए आरक्षित होने पर स्कूलों में पढ़ाई के लिए 200 दिन बच रहे हैं।
