Connect with us
Uttarakhand: School up to class 12th will remain closed till January 31, read the Reopening guidelines carefully.

Home / Coronavirus In Uttarakhand / उत्‍तराखंड: 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक रहेंगे बंद, अच्छे से पढ़ लीजिए गाइडलाइन

Coronavirus In Uttarakhand उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड: 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक रहेंगे बंद, अच्छे से पढ़ लीजिए गाइडलाइन

1 min read

Uttarakhand School Reopening: 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी किया गया बंद, आनलाइन चलेंगी कक्षाएं..

राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य सरकार ने एक बार फिर कोरोना के संबंध में जारी गाइडलाइंस को आगामी 31 जनवरी तक विस्तारित कर दिया है। इसी के तहत राज्य में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों को भी आगामी 31 जनवरी तक बंद रखने के आदेश भी राज्य सरकार द्वारा जारी इस गाइडलाइंस में दिए गए हैं। गाइडलाइंस में कहा गया है कि राज्य में 31 जनवरी तक आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

विदित हो कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में बारहवीं तक के स्कूल बीते 7 जनवरी से बंद है तथा स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
(Uttarakhand School Reopening)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के स्कूलों में अब इस तरह होगी पढ़ाई, सरकार ने बनाए नए नियम, अच्छे से पढ़ लीजिए

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in Coronavirus In Uttarakhand

To Top