Connect with us
Uttarakhand news: school will be closed up to 16 january new guidelines for corona Uttarakhand school Corona guidelines devbhoomidarshan17 portal

Home / Coronavirus In Uttarakhand / उत्तराखंड सरकार की जारी हुई नई गाइडलाइन स्कूल होंगे 16 जनवरी तक बंद

Coronavirus In Uttarakhand उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार की जारी हुई नई गाइडलाइन स्कूल होंगे 16 जनवरी तक बंद

1 min read

Uttarakhand School Corona Guidelines: कोरोना की रोकथाम के लिए उत्तराखण्ड ने उठाए सख्त कदम, गाइडलाइंस जारी, एक बार फिर स्कूल किए गए बंद..

लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने आखिरकार उत्तराखण्ड सरकार को भी सख्त कदम उठाने को मजबूर कर ही दिया है। इसी कारण कुछ दिनों पूर्व तक राजनैतिक रैलियां कर चुनावी बिगुल फूंकने वाली उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार ने एस‌ओपी जारी कर कोरोना की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए हैं। शुक्रवार शाम को राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु की ओर से जारी की गई कोरोना की नई गाइडलाइंस के अनुसार जहां बाजार खुलने के समय को सीमित कर दिया गया है वहीं माल, जिम, सिनेमा हॉल, थियेटर में दर्शकों की संख्या में कटौतियां की गई है। इतना ही नहीं सभी सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी आगामी 16 जनवरी तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस दौरान जहां राजनीतिक रैलियां संचालित नहीं हो पाएंगी वहीं इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों को भी 16 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश गाइडलाइंस में दिए गए हैं। विदित हो कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश समेत क‌ई राज्य पूर्व में ही अपने यहां कड़े प्रतिबंध लगाकर स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: फिर पलटा शिक्षा विभाग, पांचवी तक के स्कूलों को पूर्ण रूप से खोलने का आदेश स्थगित

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in Coronavirus In Uttarakhand

To Top