Connect with us
Uttarakhand Singer Rakesh Khanwal new Kumaoni song paruli was released, with Ruchi Rawat acting. Rakesh Khanwal new song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / Rakesh Khanwal new song: राकेश खनवाल का बेहद खूबसूरत गीत रिलीज

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

Rakesh Khanwal new song: राकेश खनवाल का बेहद खूबसूरत गीत रिलीज

1 min read

Rakesh Khanwal new song: राकेश जोशी और रुचि रावत की जोड़ी के बेहतरीन अभिनय के साथ पहाड़ी छोरा छोरी ड्रांस गुप्र ने किया है शानदार नृत्य…

वो जमाना अलग था जब उत्तराखण्ड संगीत जगत में कोई न‌ई एल्बम रिलीज होने में महीनों का इंतजार करना पड़ता था। अब यूट्यूब के आ जाने से दिन प्रतिदिन न‌ए न‌ए गीत रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में युवा गायक राकेश खनवाल का एक और खूबसूरत गीत ‘परूली’ बीते दिनों दीदी भूली प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। हमेशा की तरह गायक राकेश कनवाल के इस गीत को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।‌महज चंद दिनों के भीतर ही इसे 22 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।
(Rakesh Khanwal new song)
यह भी पढ़ें- Mamta Arya Kumaoni Song: ममता आर्य और राकेश कनवाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रिलीज

बता दें कि गायक राकेश खनवाल के इस खूबसूरत गीत के बोल जहां महेश कुमार द्वारा लिपिबद्ध किए गए हैं वहीं सागर शर्मा ने गीत का सुमधुर संगीत तैयार किया है। गीत के विडियो में पहाड़ी छोरा छोरी ड्रांस गुप्र के कलाकारों के साथ ही राकेश जोशी और रुचि रावत की जोड़ी का बेहतरीन अभिनय भी देखने को मिला है। गीत को जहां गोविंद नेगी द्वारा निर्देशित किया गया है वहीं शैलेन्द्र पटवाल द्वारा सह निर्देशक की भूमिका निभाई गई है।
(Rakesh Khanwal new song)

यह भी पढ़ें- Rakesh Khanwal Mamta Arya: ममता आर्य और राकेश कनवाल का नया गीत रिलीज भावना कांडपाल का शानदार अभिनय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top