Connect with us
Snigdha Tiwari almora Colombia Conference
फोटो सोशल मीडिया Snigdha Tiwari almora Colombia Conference

Home / अल्मोड़ा / अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी कोलंबिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता कॉन्फ्रेंस में लेंगी हिस्सा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी कोलंबिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता कॉन्फ्रेंस में लेंगी हिस्सा

1 min read

Snigdha Tiwari almora Colombia Conference: अल्मोड़ा की स्निग्धा तिवारी कोलंबिया में आयोजित होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता की कॉन्फ्रेंस में लेंगी हिस्सा…..

Snigdha Tiwari almora Colombia Conference : उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है वह शिक्षा से लेकर खेलकूद समेत अन्य क्षेत्रों में भी बेटों की तरह बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी बीच अल्मोड़ा जिले की बेटी स्निग्धा तिवारी कोलंबिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाली है जो पर्यावरण वन्य जीव संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर ध्यान केंद्रित करती है। स्निग्धा का इस कांफ्रेंस में प्रतिभाग करना उत्तराखंड समेत पूरे भारत के लिए विशेष उपलब्धि होगा जहां पर उत्तराखंड और भारत के पर्यावरणीय कार्यों को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी। स्निग्धा की यह विशेष उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरवान्वित क्षण है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की रितिका बतौर वालंटियर फ्रांस में करेंगी प्रतिभाग, फ्रांस सरकार देगी वित्तीय सहायता

30 अक्टूबर को कोलंबिया में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज 16 के महाधिवेशन में प्रतिभाग करेंगी स्निग्धा, मिला विशेष आमंत्रण International Biodiversity Conference Colombia:-

बता दें अल्मोड़ा जिले की निवासी व नैनीताल उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी अक्टूबर के इसी माह में कोलंबिया में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता को लेकर हो रही कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज 16 के महाधिवेशन में शिरकत करेंगी जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दरअसल जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकारों की रक्षा के साथ ही नागरिकों की निजता के अधिकार के लिए कार्यरत विश्व भर के 15 प्रमुख नागरिक अधिकार संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय समूहों में स्निग्धा तिवारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। जो जैव विविधता के महासम्मेलन में जस्ट ट्रांजिशन जलवायु परिवर्तन के लिए नीतिगत प्रयास के मुद्दों पर अनेक सत्रों में वार्ता के तौर पर आमंत्रित है और कई सत्रों का संचालन कर रही हैं। उन्हें ग्रीन पार्टी ऑफ़ कोलंबिया द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है जिसमें जैव विविधता और लोकतंत्र के संबंध में 30 अक्टूबर को विश्व के सभी ग्रीन पार्टीज को आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा की मीनाक्षी पांडे व चम्पावत की कविता पांडे विदेश में बिखेरेंगी योग का जलवा

बताते चलें स्निग्धा तिवारी लंबे समय से उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, एसिड अटैक सर्वाइवर्स, पथविक्रेताओं, नानिसार, जोशीमठ भूधासाव व समाज के कमज़ोर व वंचित तबकों की पैरवी कर रही हैं। वह इससे पहले भी अनेक पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन आदि के मुद्दे पर कई वैश्विक सम्मेलनों में भाग ले चुकी है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल की शिक्षिका डॉक्टर श्वेता मंजगाई को मिलेगा उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top