Connect with us
Uttarakhand Snowfall Alert in these district with rain for new year tourist

Home / Uttarakhand / Uttarakhand Snowfall: मौसम विभाग द्वारा 30 दिसंबर तक बारिश, बर्फबारी का Alert

Uttarakhand UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand Snowfall: मौसम विभाग द्वारा 30 दिसंबर तक बारिश, बर्फबारी का Alert

1 min read

Uttarakhand Snowfall Alert उत्तराखंड में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट खासकर इन जिलों मैं लगाया जा रहा है मौसम विभाग द्वारा अनुमान

(Uttarakhand Snowfall Alert)क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर उन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है, जो उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 26 दिसंबर को उत्तरकाशी चमोली तथा पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं इसके साथ ही 27 दिसंबर को प्रदेश के प्रति क्षेत्र में बारिश में बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। अगर बात करें देहरादून में बीते शुक्रवार की तो अधिकतम तापमान 22 .6 तथा न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा वहीं पर्वती क्षेत्र में मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.2 तथा न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 2500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही 30 दिसंबर को भी बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पर्वतीय क्षेत्र में तो दिन में काफी अच्छी धूप खिली रहती है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप रहता ही है जिससे ठंड में काफी इजाफा हो जाता है।

Continue Reading

More in Uttarakhand

To Top