Connect with us
Neeraj Chuphal Kumaoni Song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / युवा गायक नीरज चुफाल का झोड़ा चाचरी गीत हुआ रिलीज भावना कांडपाल और आकाश आए नजर

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

युवा गायक नीरज चुफाल का झोड़ा चाचरी गीत हुआ रिलीज भावना कांडपाल और आकाश आए नजर

1 min read

Neeraj Chuphal Kumaoni Song: युवा गायक नीरज चुफाल का झोड़ा चांचरी गीत रिलीज होते ही छा गया

उत्तराखण्ड संगीत जगत में इन दिनों हाल ही में रिलीज हुए युवा गायक नीरज चुफाल के न‌ए कुमाऊंनी गीत ‘सरूली’ ने धूम मचा रखी है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज तीन दिनों के भीतर ही इसे जहां डेढ़ लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं अनेकों दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर मशकबीन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ युवा गायक नीरज चुफाल का यह खूबसूरत गीत लोगों को खासा पसंद आ रहा है।(Neeraj Chuphal Kumaoni Song)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: युवा गायक हरु जोशी ने सीमा हैदर पर बनाया कुमाऊनी गीत, लोगों को खूब आ रहा पसंद

बता दें कि इस गीत के बोल जहां चिराग नेगी द्वारा लिपिबद्ध किए गए हैं वहीं शैलेन्द्र दानू का मनमोहक संगीत इसे और भी अधिक कर्णप्रिय बना रहा है। हमेशा की तरह मोहन जोशी की बांसुरी की धुन स्रोताओं के दिलों दिमाग में छाने को बेताब हैं तो गीत के विडियो में पहाड़ी अदाकारा भावना कांडपाल एवं आकाश नेगी की जोड़ी द्वारा किया गया शानदार अभिनय गीत के विडियो की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है। गीत की लय मोंटी मंद्रवाल एवं सुरेन्द्र बेसवाल द्वारा तैयार की गई है। बता दें कि इस गीत के विडियो की शूटिंग बागेश्वर जिले के गरूण क्षेत्र के घंगली गांव की खूबसूरत वादियों में की गई है।

यह भी पढ़ें- Rakesh Khanwal Malu Ve Song: राकेश खनवाल का धमाकेदार गीत रिलीज संजू सिलोड़ी भी आए नजर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top