Connect with us
उत्तराखंड: युवा गायक हरु जोशी ने सीमा हैदर पर बनाया कुमाऊनी गीत, लोगों को खूब आ रहा पसंद

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / उत्तराखंड: युवा गायक हरु जोशी ने सीमा हैदर पर बनाया कुमाऊनी गीत, लोगों को खूब आ रहा पसंद

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

उत्तराखंड: युवा गायक हरु जोशी ने सीमा हैदर पर बनाया कुमाऊनी गीत, लोगों को खूब आ रहा पसंद

1 min read

Seema haider Kumaoni Song: सीमा सचिन की प्रेम कहानी पर आधारित है युवा गायक हरू जोशी का यह कुमाऊनी गीत, खुद ही तैयार किए हैं गीत के बोल…

कुमाऊंनी गीतों के युवा गायक हरू जोशी वैसे तो अपने गीतो से सोशल मीडिया पर छाए रहते ही हैं। लेकिन इन दिनों उन्होंने पूरे देशभर में छाई सीमा हैदर पर पहाड़ी गाना बना डाला जो देखते ही देखते लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है। जी हां… सीमा हैदर पर बने इस गीत को न सिर्फ गायक हरू जोशी ने अपनी मधुर आवाज दी है बल्कि उन्होंने खुद ही गीत को अपने शब्दों में लिपिबद्ध किया है। इसके साथ ही उन्होंने गीत का मधुर संगीत भी खुद ही तैयार किया है।
(Seema haider Kumaoni Song)
यह भी पढ़ें- Rakesh Khanwal Malu Ve Song: राकेश खनवाल का धमाकेदार गीत रिलीज संजू सिलोड़ी भी आए नजर

बता दें कि अपने इस गीत में आल इन वन की भूमिका निभाने वाले गायक हरू जोशी का यह गीत उनके आफिशियल यूट्यब चैनल हरू जोशी इंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज हुआ है। जिस पर दर्शकों की काफी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी पर आधारित इस गीत पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देकर खुद को न सिर्फ गीत से जोड़ रहे हैं बल्कि युवा गायक हरू के चुटकुले अंदाज में गाए इस गीत को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
(Seema haider Kumaoni Song)

यह भी पढ़ें- Lalit Mohan joshi songs: लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी का बेहद खूबसूरत गीत पल्टन ड्यूटी हुआ रिलीज….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top