Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Tehri Garhwal news: टिहरी गढ़वाल में नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत…
1 min read
Uttarakhand Tehri Garhwal news live Pratap Nagar Priyanka Dies After Giving Birth to Newborn Baby Girl at Home: घर पर नवजात को जन्म देने के बाद महिला ने तोड़ा दम, परिजनों को लगा गहरा सदमा
Uttarakhand Tehri Garhwal news live Pratap Nagar Priyanka Dies After Giving Birth to Newborn Baby Girl at Home: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक गर्भवती महिला की नवजात शिशु को जन्म देने के बाद जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों को गहरा आघात पहुँचा है वहीं नवजात बच्ची के सिर से माँ का साया उठ गया है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ सांप के डंसने से युवती की गई जिंदगी, झाड़ फूंक बना कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के प्रताप नगर ब्लॉक के पट्टी उपली रमोली मुखमाल गांव निवासी 28 वर्षीय प्रियंका देवी पत्नी राकेश सिंह को बीते दिन अचानक से प्रसव पीड़ा उठी। प्रसव पीड़ा उठने के कुछ समय बाद प्रियंका ने घर पर नवजात बच्ची को सुरक्षित जन्म दिया लेकिन कुछ समय बाद अत्यधिक रक्तस्राव से प्रियंका की हालत बिगड़ने लगी।
बच्ची को जन्म देने के बाद माँ ने तोड़ा दम ( tehri garhwal breaking news)
प्रियंका की हालत को बिगड़ता देख परिजन उसे रात के करीब 10:00 बजे सीएचसी चौण्ड लेकर पहुँचे जहाँ अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रियंका देवी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि यह महिला की दूसरी डिलीवरी थी और प्रसव की संभावित तिथि में अभी लगभग 10 दिन शेष थे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वजनों द्वारा प्रसव पीड़ा से गुजर रही महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: कांवड़ मेले में देहरादून-दिल्ली की सभी रोडवेज बसें चलेंगी एक्सप्रेसवे से….
नवजात बच्ची के सिर से उठा माँ का साया ( tehri garhwal news today)
प्रियंका की मौत पर क्षेत्र में संसाधन प्रसव और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूरत को एक बार फिर से उजागर कर दिया है। आज जिस घर में बच्ची के जन्म लेने पर खुशियों की किलकारी गुंजनी थी आज उसी घर में मातम छाया हुआ है। इस घटना ने हर किसी के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है।
