Connect with us
Uttarakhand: Tendua attack in pithoragarh 13-year-old girl priya in pithoragarh

Home / LEOPARD IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड : पहाड़ में तेंदुए ने किया 13 वर्षीय बच्ची पर हमला, बमुश्किल बची जिंदगी

LEOPARD IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : पहाड़ में तेंदुए ने किया 13 वर्षीय बच्ची पर हमला, बमुश्किल बची जिंदगी

1 min read

Pithoragarh Tendua Attack: पिथौरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला गंभीर रूप से हुई घायल

राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां बीती रात एक आदमखोर तेंदुए ने घर की छत पर परिजनों के साथ सो रही किशोरी पर हमला कर दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस खौफनाक हादसे से जहां पीड़ित के परिवार तथा पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशतज़दा क्षेत्रवासियों ने वनविभाग से आदमखोर तेंदुए को पकड़ने या मारने की मांग की है।(Pithoragarh Tendua Attack)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात विवाद बढ़ा इतना युवक को उड़ाया गोली से

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत बसोड़ के बोरागांव निवासी सुरेश भंडारी की पुत्री प्रिया भंडारी, रोज की तरह बीती रात गर्मी से बचने के लिए परिजनों के साथ छत पर सो सही थी। बताया गया है कि इसी दौरान एक तेंदुए ने छत पर मौजूद उनके कुत्ते पर एकाएक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से उनका कुत्ता तो मौके से भाग गया परन्तु तेंदुए ने प्रिया पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वो तो गनीमत रही कि प्रिया की चीख सुनकर जागे परिजनों के शोरगुल करने पर तेंदुआ प्रिया को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया अन्यथा परिणाम और भी अधिक भयावह होता।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर : 15 वर्षीय अर्जुन गया था साथियों के साथ नहाने ,सरयू में डूबने से मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

To Top