Connect with us
Uttarakhand: Traumatic truck accident in Nainital, death of brother returning from sister's house

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बहन के घर से वापस लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बहन के घर से वापस लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

1 min read

Nainital Truck accident: नैनीताल में रतिघाट क्षेत्र मे युवक आया  तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में मौके पर हुई दर्दनाक मौत

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य के किसी न किसी कोने से सड़क हादसे की खबर सुनने को मिलती है। ऐसे ही सड़क हादसे की खबर राज्य के नैनीताल  जिले से सामने आ रही है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम द्वारा युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । युवक की मौत की खबर से जहां तेज तेज परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही गांव में मातम पसर गया है।(Nainital truck accident )

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर हुआ हमला तो महिला भी जा भिड़ी खूंखार तेंदुए से
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र मे एक ट्रक की चपेट में आने से बुधलाकोट निवासी रमेश तिवारी उम्र 28 वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि रमेश अपने गांव बुधलाकोट से अपनी बहन के ससुराल खैरना गया हुआ था।बताते चलें कि शाम को जब है अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था तो हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहे रसोई गैस के ट्रक यूके 04 सीबी 1823 की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि मृतक भीमताल स्थित होटल में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही भीमताल से अपने घर आया था। करीब चार दिन पूर्व ही मृतक के ताऊ के लड़के का भी निधन हुआ था। घटना के बाद से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top