Connect with us
उतराखण्ड मौसम विभाग का 17 तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उतराखण्ड मौसम विभाग का 17 तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उतराखण्ड मौसम विभाग का 17 तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ! पहाड़ी रूट में ना करे यात्रा

1 min read

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने जहां अगले 24 घंटों के लिए तीन जिलों को येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं 17 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है

Uttarakhand Weather News: मानसून की बारिश जिस तरह से होनी चाहिए थी उतनी बारिश तो फिलहाल उत्तराखंड में देखने को नहीं मिल रही है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों की तुलना में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से तबाही जैसा मंजर भी हो चुका है। उत्तराखंड में दो दिन से जारी बारिश के चलते 231 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। सड़कें बंद होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए बहुत जरूरी नहीं होने पर ही पहाड़ की यात्रा करने की सलाह दी है अन्यथा यात्रा टालने में ही फायदा है।
यह भी पढ़ें–  बहुत खाली गर्मी अब रहे सतर्क ! मौसम विभाग का 4 जिलों को भारी बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका है। 15-16 जुलाई को इन तीन जिलों के अलावा देहरादून और टिहरी में भी भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 17 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं चमोली जिले में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश जारी है, फिलहाल  जनपद में बदरीनाथ हाइवे सुचारू है। वहीं 21 संपर्क मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध पड़े हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top