Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 8 जिलों में आरेंज अलर्ट शुरू हुई बारिश
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदला मौसम 8 जिलों में आरेंज अलर्ट शुरू हुई बारिश
By
1 min read
Uttarakhand weather alert Uttarakhand weather today uttarakhand aaj ka Mausam rain barish alert today उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज: देहरादून से कुमाऊं तक झमाझम बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Uttarakhand weather today: rain forecast aaj ka Mausam update barish monsoon 2026 latest news orange alert: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही घने बादल छा गए और तेज बारिश के साथ हवाओं का दौर शुरू हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है।
बारिश के साथ अंधेरे में डूबा देहरादून (uttarakhand Weather alert today Change)
देहरादून में सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम का स्वरूप बदल गया। आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमा लिया और दिन में ही शाम जैसा माहौल बन गया। कई इलाकों में तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।
कुमाऊं से गढ़वाल तक बदला मौसम (uttarakhand Rain Alert today)
देहरादून के अलावा अल्मोड़ा में भी सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में देर रात से ही आंधी-तूफान के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। टिहरी जिले में भी मौसम ने अचानक करवट ली और विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई।
आपको बता दें कि बुधवार को भी नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट देखने को मिली। हल्द्वानी में आंधी तूफान के कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास नैनीताल हाईवे पर भारी भरकम पेड़ गिरने से बीते शाम यातायात करीब 2 घंटे तक बंद रहा।
8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी (uttarakhand rain Orange Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 11 जून को प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
अन्य जिलों में यलो अलर्ट (uttarakhand weather Yellow Alert)
राज्य के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा जारी आरेंज अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी समस्त जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया है।
अगले तीन दिनों का मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Forecast monsoon 2026)
बात शुक्रवार 12 जून की करें तो मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी तूफान के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार 13 जून को पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
रविवार 14 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को समूचे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
गर्मी से राहत, लेकिन सतर्कता जरूरी (uttarakhand Monsoon 2026 Update)
हालांकि अभी तक मानसून की एंट्री उत्तराखण्ड में नहीं हुई है परंतु प्रदेश में कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस के बीच बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाएं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश कुछ क्षेत्रों में परेशानी का कारण बन सकती हैं। विशेष रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल उत्तराखंड में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले कुछ दिनों तक बना रहने के संकेत हैं, जिससे मैदानी इलाकों को गर्मी से राहत और पर्वतीय क्षेत्रों को अच्छी बारिश मिलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक इसका कारण प्री मानसून के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Flower valley missing: चमोली फूलों की घाटी में लापता हुआ फरीदाबाद का पर्यटक, कोई सुराग नहीं
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
