UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather alert: केरल में मानसून की दस्तक उत्तराखण्ड में बारिश का अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand weather alert : उत्तराखंड में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 20 जून तक प्रदेश में पहुंच सकता है मानसून
Uttarakhand weather alert: Monsoon arrives in Kerala, heavy rain alert issued in Uttarakhand weather today uttarakhand breaking news : उत्तराखंड समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 जून को केरल में मानसून दस्तक दे चुका है। इसके साथ ही 19 से 20 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून के पहुंचने से पहले ही प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश का मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिला जिससे बारिश की तेज बौछारें पड़ी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नए जागर गीत कंचनी कैलाश पर विवादों में घिरी लोकगायिका हेमा नेगी करासी
मौसम विभाग की मानें तो आज 5 जून को राजधानी देहरादून ,टिहरी, पौड़ी नैनीताल ,बागेश्वर पिथौरागढ़, चंपावत जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अंदेशा जताया गया है। इसी के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में गर्जन समेत हवा व आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
6 जून को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाओं के 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
7 जून को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है ,जबकि हरिद्वार उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
8 , 9,10 जून को उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा जताया गया है।
यह भी पढ़े :JEE advanced result 2026: चमोली की तनीषा बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE परीक्षा IIT में चयनित
जल्द दस्तक देगा मानसून(Uttarakhand weather news today)
बताते चलें उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश के चलते जून के महीने में भी ठण्डक महसूस हो रही है, जिसके कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी हद तक राहत मिलती हुई नजर आ रही है। आज 5 जून को केरल में मानसून दस्तक दे चुका है। इसके बाद वह आगे बढ़ते हुए 10 जून तक महाराष्ट्र और गोवा तथा 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा के कई हिस्सों में प्रवेश करेगा। यानी 19 से 20 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून के पूर्ण रूप से पहुंचने की संभावना बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार शुरुआत में बंगाल की खाड़ी में मजबूत मौसमी सिस्टम न बनने से एमजेओ( मैडेन-जूलियन दोलन ) के प्रतिकूल चरण के कारण मानसून की रफ्तार धीरे रही ,लेकिन अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ रही है जिससे परिस्थितियाँ तेजी से अनुकूल हो रही है।
