UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज फिर बारिश तूफान का अलर्ट
1 min read
Uttarakhand weather today: प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी, मौसम का बदलेगा मिजाज
Uttarakhand weather today: rain alert aaj ka Mausam update breaking news live pre monsoon barish june 2026 uttarakhand weather update breaking news today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश ओलावृष्टि व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। बारिश व ओलावृष्टि के कारण गर्मी का तापमान लुढ़क चुका है, वहीं प्रदेश में मौसम सुहावना होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आज प्रदेश के कुछ-कुछ हिस्सों में धूप व आसमान में छाए बादलों के बीच आँख मिचोली का खेल जारी है लेकिन दिन से मौसम के बदलन सकता है। आने वाले दिनों मे प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Rudraprayag car accident today: रूद्रप्रयाग खाई में गिरी कार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मौसम विभाग की मानें तो आज 1 व आगामी 2 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अधिक तीव्र दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बन रही है। जबकि मैदानी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Haldwani News Today: हल्द्वानी को मिली पहली महिला SDM मोनिका आर्या ने संभाला कार्यभार
Uttarakhand weather update today । Uttarakhand rain news breaking
आगामी 3 और 4 जून को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका बनी हुई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
5 व 6 जून को भी प्रदेश के कुछ कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।
प्री-मानसून की बारिश से हो रहा सर्दी का एहसास ( pre monsoon UPdate)
बताते चलें प्री-मानसून की बारिश ने जहाँ एक ओर लोगों भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में ठंड लौटने से लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक ठंड पड़ती हुई नजर आ रही है।
इस बार ग्रीष्मकल रहा ठंडा (Summer Season Uttarakhand 2026)
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस वर्ष उत्तराखंड में ग्रीष्मकाल अपेक्षाकृत ठंडा रहा, क्योंकि समय-समय पर हुई बारिश ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। मई माह में प्रदेश में सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। यदि जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकांश जिलों में औसत से कहीं अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। चंपावत जिला सबसे आगे रहा, जहां सामान्य से 160 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अल्मोड़ा, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पौड़ी जिलों में भी सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
