Connect with us
Uttarakhand weather news: rain forecast for 7 and 8 july in these districts with yellow alert

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड मौसम विभाग का इन जिलों में सात और आठ को भारी बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड मौसम विभाग का इन जिलों में सात और आठ को भारी बारिश का येलो अलर्ट हुआ जारी

1 min read

Uttarakhand : मौसम विभाग ने भारी बारिश(Rain) के साथ ही पर्वतीय जिलों में संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने, राजमार्ग बाधित होने का भी अंदेशा लगाया

उत्तराखंड(Uttarakhand) में मानसून की बारिश जिस तरह से झमाझम बरसना चाहिए था , उसके विपरीत ही बीते सप्ताह से गर्मी से लोग बेहाल है। इसमें मैदानी के साथ साथ पर्वतीय जिलें भी रहे। बता दें कि राज्य में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश(Rain) का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर ,पिथौरागढ़, और नैनीताल जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का आठ के बाद राज्य में बारिश में तेजी आ सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह भी है की आठ को देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी भारी बारिश, के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बताते चलें कि मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ ही इन पर्वतीय जिलों में संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने, राजमार्ग बाधित होने का भी अंदेशा जताया है। लेकिन इस बीच भी मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खाशी आवाजाही देखी गई जिन्होंने यहां के मौसम का जमकर लुफ्त उठाया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top