Connect with us
Uttarakhand weather today: Uttarakhand temperature today crossed 40, loo heat wave alert today dehradun temperature today haldwani temperature today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand temperature today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather today: भीषण गर्मी से बेहाल उत्तराखण्ड 40 पार पहुंचा पारा लू हिट वेव अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather today: भीषण गर्मी से बेहाल उत्तराखण्ड 40 पार पहुंचा पारा लू हिट वेव अलर्ट

1 min read

Uttarakhand temperature today : लू से लाल हुआ दून, पारा पहुंचा 40 पार, 22  मई तक हीट वेव का अलर्ट

Uttarakhand weather today: Uttarakhand temperature today crossed 40, loo heat wave alert today dehradun temperature today haldwani temperature today : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है ,जिसके चलते लोगों का गर्मी से बेहाल हो गया हैं। राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है, वहीं लू के थपेड़े से लोग परेशान होने लगे हैं। आज गुरुवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिसके कारण मौसम विभाग ने 22 मई तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather heatwave: उत्तराखण्ड आसमां उगल रहा आग अब पारा पहुंचेगा 40 पार

बता दें प्रदेश के हरिद्वार पौड़ी ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में तापमान पिछले 24 घण्टे मे सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में दिनभर चटक धूप खिलने के कारण बेहद गर्मी महसूस की गई वहीं आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली हैं। हालांकि एक से दो दिनों में तापमान में 2 से तीन डिग्री सेल्सियस गिरने का अनुमान है।

हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट ( Uttarakhand weather alert)

बताते चलें आज 21 मई को हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून व उत्तरकाशी जनपद के समीपवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीट वेव चलने की संभावना है, इसका प्रभाव 22 मई तक देखने को मिल सकता है। हालांकि उत्तराखंड में मौसम आज रात से करवट बदल सकता है, मौसम विभाग की यदि भविष्यवाणी सच साबित होती है तो लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

22 व 23 को मिल सकती है राहत (Uttarakhand weather news update) 

22 व 23 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने समेत हल्की बारिश की संभावना है।। प्रशासन ने लोगों से अपील की हैं कि दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखें।

यह भी पढ़े :Udita paneru basketball player: नैनीताल की उदिता पनेरू नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित

कुमाऊँ मे भी लोगों को सता रही गर्मी ( Uttarakhand weather alert)

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुँच गया है, जिसके कारण प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही ताप और गर्मी के बीच इलाके के लोग बिजली और पानी के संकट से परेशान है।

स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

उत्तराखंड में हीट वेव का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी एडवाइजरी के तहत सभी जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हीट वेव से संबंधित बीमारियों को रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देशित किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top