Connect with us
Uttarakhand: Woman died due to fell down from kafal tree in okhalkanta nainital

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: काफल तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, हुई मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड: काफल तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, हुई मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

1 min read

Uttarakhand Kafal Tree: काफल तोड़ने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत, दो बच्चों के सर से उठा मां का साया

राज्य के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां काफल के पेड़ से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। बताया गया है कि मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ ग‌ई है।(Uttarakhand Kafal Tree)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड पहाड़ में 6 माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के सिरोड़ी गांव निवासी दीपा देवी, शनिवार को अपने खेत में लगे पेड़ पर चढ़कर काफल तोड़ रही थी। बताया गया है कि इसी दौरान काफल के पेड़ की टहनी टूटने से वह पेड़ से नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दीपा को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मृतका दीपा के दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी महज छह वर्ष की है जबकि 4 वर्ष का एक छोटा मासूम बेटा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top