Connect with us
Uttarakhand:Parking lots will be built at 8 places in Nainital district, budget of 33 crores released from the government

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल जिले में 8 जगहों पर बनेंगे पार्किंग स्थल शासन से 33 करोड़ का बजट हुआ जारी

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल जिले में 8 जगहों पर बनेंगे पार्किंग स्थल शासन से 33 करोड़ का बजट हुआ जारी

1 min read

Nainital Parking places: नैनीताल जिले मे 8 जगहों पर बनेंगे पार्किंग स्थल शासन द्वारा बजट हुआ जारी

सरोवर नगरी नैनीताल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। वैसे तो नैनीताल में 12 महीने पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है लेकिन गर्मियों में बाहर से आने वाले पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। पर्यटकों की भीड़ तथा होटलों व पार्किंग को फुल देखते हुए पर्यटकों की आधे से ज्यादा गाड़ियों को पुलिस द्वारा काठगोदाम से ही वापस कर दिया गया। लेकिन पार्किंग की इस समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा नैनीताल में आठ जगह पर पार्किंग स्थल बनाए जाने की तैयारी कर ली गई है। क्योंकि पार्किंग ना होने की वजह से पर्यटकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।(Nainital Parking places)

नैनीताल शहर में कई जगह तो पार्किंग बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया है। बता दें कि पार्किंग स्थल बनाने के लिए सरकार द्वारा 33 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि नैनीताल जिले में नई पार्किंग स्थल कुछ इस प्रकार से हैं ।रामनगर, नैनीताल कलेक्ट्रेट, नैनीताल मस्जिद तिराहा, नारायण नगर, भवाली लकड़ी टाल डिपो, भीमताल फिशरीज के पास, हल्द्वानी की ठंडी सड़क तथा एक अन्य जगह पर पार्किंग की जगह बनाई जाएगी।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top