Connect with us
UTTARAKHAND heavy rain alert

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी दो जिलों में स्कूल बंद…

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी दो जिलों में स्कूल बंद…

1 min read

Uttarakhand Heavy Rain Alert: 9 अगस्त को उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून की बारिश अभी फिर जमकर बरसाने वाला है जी हां उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों में 9 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल चंपावत बागेश्वर पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते चंपावत एवं नैनीताल जिले में 9 अगस्त को स्कूल एवं आंगनबड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। (Uttarakhand Heavy Rain Alert)

आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में मानसून की बारिश इस कदर बरस रही है कि वहां जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो चुका है अगर बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां भारी बारिश के कारण तमशा नदी उफान पर आ गई, जिसके कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों पर पानी पहुंच गया जिसके चलते मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली कराना पड़ा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top