Connect with us
Uttarakhand Women home guard

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार ने महिला होमगार्डों को दी बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है मंजूरी..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड सरकार ने महिला होमगार्डों को दी बड़ी खुशखबरी मिल चुकी है मंजूरी..

1 min read

Uttrakhand women homeguard News: महिला होमगार्डों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, सिफारिश को मिली मंजूरी

Uttrakhand women homeguard News: उत्तराखंड के सभी सरकारी विभागों की महिला कर्मचारी के जैसे मिलेगा महिला होमगार्ड को भी मातृत्व अवकाश।
अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। कमांडेंट जनरल-आईजी केवल खुराना की तरफ से महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी। जिसके बाद विभाग ने महिला होमगार्ड मातृत्व अवकाश की सिफारिश में अपनी मंजूरी दे दी है। अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दे उत्तराखंड में पांच हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं। आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने की और सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही अब मातृत्व अवकाश मिलने की अनुमति भी मिली है। तो हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है। मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा। उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड : नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर निकली भर्ती जानिए आवेदन की तिथि

Uttarakhand Women homeguard Maternity leave
पुलिस सिपाही की तरह महिला होमगार्डों भी आमजनता की हिफाज़त और विभाग द्वारा दिए गए अन्य कार्य करती है। महिला होमगार्ड भी पुलिस की तरह अपनी ड्यूटी में तैनात रहती है। ऐसे में विभाग का ये फैसला महिला होमगार्ड के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। शासन की ओर से अन्य विभागों की तरह ही महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश दिए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। -राजीव बलूनी, डीआईजी, होमगार्ड।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: टिहरी वासियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज ने शुरू की नई बस सेवा जानिए टाइम टेबल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top