Connect with us
Vaishali Goswami of bindukhatta Nainital district became Uttarakhand topper of Paramedical 2022

Home / उत्तराखण्ड / पैरामेडिकल 2022 की उत्तराखंड टॉपर बनी नैनीताल जिले की वैशाली गोस्वामी

उत्तराखण्ड नैनीताल

पैरामेडिकल 2022 की उत्तराखंड टॉपर बनी नैनीताल जिले की वैशाली गोस्वामी

1 min read

Bindukhatta Vaishali Goswami Paramedical: बिंदुखत्ता की  वैशाली गोस्वामी ने पैरामेडिकल 2022 में उत्तराखंड में  प्रथम स्थान हासिल किया परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर

राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली देवभूमि उत्तराखंड की इन होनहार बेटियों ने अनेकों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसने पैरामेडिकल 2022 में समूचे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली वैशाली गोस्वामी की, वैशाली की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।(Bindukhatta Vaishali Goswami Paramedical)

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता पश्चिमी राजीव नगर निवासी वैशाली गोस्वामी ने पैरामेडिकल 2022 में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है‌। बता दें कि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा रही वैशाली एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी एक किसान है जबकि उनकी मां वंदना गोस्वामी एक कुशल ग्रहणी है। वैशाली ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उनकी इस सफलता से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है‌।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top