Highlights मध्य प्रदेश
Viral Bride news today: अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Viral Bride news today: Bride died Road Accident News India | शादी की खुशियां चंद पलों में मातम में बदली
Viral Bride news today: Usha heera wedding marriage died in scooty accident Betul, Madhya Pradesh road scooty tractor accident today: 30 वर्षीय एक युवती ऊषा, जिसकी शादी 12 मई को होने जा रही थी, काफी खुश थी। शादी की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही थी। लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। यह दुखद खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से सामने आ है जहां हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने न केवल होने वाली दुल्हन को काल का ग्रास बना दिया बल्कि एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया। दरअसल एनएच-46 पर मोतीढाना के पास अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार 30 वर्षीय युवती ऊषा उर्फ हीरा उइके की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी शादी के निमंत्रण बांटकर लौट रही थी, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही जिंदगी की डोर टूट गई।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ कलयुगी बेटे ने हथौड़े से खत्म कर दी पिता की जिंदगी
Madhya Pradesh Highway Accident news today Update | तेज टक्कर के बाद मौके पर मौत, चालक फरार
जानकारी के अनुसार, गुरगुंदा गांव की रहने वाली हीरा उइके रविवार सुबह स्कूटी से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
Marriage viral news today Tragedy Story | 12 मई को थी शादी, खुद बांट रही थी कार्ड
इस हादसे ने इसलिए भी सबको झकझोर दिया क्योंकि हीरा की शादी 12 मई को तय थी। वह खुद अपने रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण देने निकली थी। घर में जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहीं इस खबर के बाद पूरा माहौल गहरे शोक में बदल गया।
Betul accident news today Victim Profile News | परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी हीरा
हीरा उइके अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और चार बहनों में अग्रज होने के नाते जिम्मेदारियों का बड़ा हिस्सा उसी के कंधों पर था। वह एक फाइनेंस कंपनी और टीवीएस शोरूम से जुड़ी हुई थी, साथ ही गांव में एक छोटी दुकान भी संचालित करती थी। मेहनत और संघर्ष से उसने परिवार को संभाल रखा था।
यह भी पढ़े :Sara Ali khan Uttarakhand: उत्तराखण्ड पहुंची सारा अली खान 18 किमी ट्रेकिंग बर्फबारी का लिया आनंद
Scooty tractor accident news today Police Investigation Report | सीसीटीवी के आधार पर तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।
Madhya Pradesh news today Local Reaction & Impact | गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी के गीत गूंजने वाले थे, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध है।
