Connect with us
Missing bride viral marriage 10 days after wedding, the bride ran with her lover baliya uttar pradesh news uttarkhand live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Missing bride viral marriage)

Home / Highlights / Bride missing after marriage: शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार

Highlights उत्तर प्रदेश

Bride missing after marriage: शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार

1 min read

Missing bride viral marriage: परीक्षा देने के बहाने घर से निकली नविवाहिता लाखों रुपये के गहने लेकर हुई फरार, शादी के महज 10 दिन बाद प्रेमी के साथ भागी..

Missing bride viral marriage 10 days after wedding, the bride ran with her lover baliya uttar pradesh news uttarkhand live today: प्रेम प्रसंग लोगों के जीवन में कुछ इस तरह की गंभीर समस्या बन चुका है कि, लोग शादी के बाद भी प्रेमी से चक्कर चलाकर घर से भाग रहे है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां पर नई नवेली दुल्हन शादी के महज कुछ दिन बाद अपने ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर 22 वर्षीय युवक बेरीनाग से विवाहिता को भगाकर लाया घर कर दी हत्या

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नवानगर (बलिया) सिकंदरपुर के पंदह गांव के निवासी सतीश वर्मा की शादी बीते 2 दिसंबर को सिवानकला गांव की पूजा वर्मा से हिंदू रीति रिवाज के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। वहीं बीते गुरुवार को शादी के 10 दिन बाद पूजा अपने पति सतीश के साथ दादर आश्रम स्थित श्रीबजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा शुरू होने से पहले पूजा ने अपने पति से कहा कि आप घर चले जाइए और परीक्षा खत्म होने के बाद मुझे लेने आ जाएगा, इसके बाद सतीश वापस घर लौट आए। जब परीक्षा समाप्त हुई तो सतीश अपनी पत्नी पूजा को लेने वापिस कॉलेज पहुंचे लेकिन उन्हें पूजा वहां पर मिली ही नहीं।

पूजा ने पिट्ठू बैग मे भरे गहने नकदी ( uttarpardesh news today)

जब उन्होंने शिक्षकों से पूछताछ की दो पता चला की पूजा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची ही नहीं थी ,बल्कि वो अपनी बनाई गई योजना के तहत प्रेमी के साथ भाग गई। जैसे ही यह खबर पूजा के पति को मिली तो उनके होश उड़ गए वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि पूजा घर से पिट्ठु बैग लेकर निकली थी। जब पूजा की ननद ने उससे पूछा कि वह बैक क्यों ले जा रही है तो पूजा ने बताया था कि बैग में परीक्षा की कॉपी किताबें हैं, लेकिन बाद में पता चला कि बैग में उसके कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात के साथ घर का कीमती सामान था।

ढाई से ₹3 लाख के गहने लेकर फरार ( uttarpardesh breaking news)

पूजा कस्तूरी महाविद्यालय नवानगर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी जो कॉलेज के ही एक युवक से प्यार करती थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूजा घर से ढाई से ₹3 रुपये के सोने चांदी के गहने और 25,000 रुपए नकद लेकर फरार हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी पूजा के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसकी जाँच पड़ताल जारी है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top