Connect with us
Viral pregnancy news After 10 daughter Sunita from Faridabad Haryana gave birth son became mother 11th time in 19 years
Image : social media ( Viral pregnancy news)

Home / Highlights / Viral pregnancy news: 10 बेटियों के बाद महिला ने जन्मा बेटा, 11वीं बार मां बनी फरीदाबाद की सुनीता

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Viral pregnancy news: 10 बेटियों के बाद महिला ने जन्मा बेटा, 11वीं बार मां बनी फरीदाबाद की सुनीता

1 min read

Viral pregnancy news: शादी के 19 साल बाद परिवार में हुआ बेटे का जन्म,10 बेटियां पहले से परिवार मे

Viral pregnancy news After 10 daughter Sunita from Faridabad Haryana gave birth son became mother 11th time in 19 years: देशभर में भले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए जाते हो, लेकिन हकीकत आज भी यही है कि लोगों को बेटे की चाहत हमेशा से रही है। ऐसी ही कुछ खबर हरियाणा से सामने आ रही है ,जहां पर बेटे की चाहत में एक दम्पति ने 10 बेटियां होने के बावजूद भी 19 साल बाद एक बेटे को जन्म दिया है। इतना ही नहीं बल्कि यह खबर अब हरियाणा समेत पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़े :Sitarganj news: सितारगंज निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की चली गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के फतेहाबाद के जींद के उचाना भूना के ढाणी भोजराज के निवासी संजय कुमार पहले से 10 बेटियों के पिता है। उन्हें पहले से ही बेटे की चाह रही लेकिन उन्हें एक भी बेटा पैदा नहीं हुआ जिसके चलते 10 बेटियां आ गई लेकिन संजय फिर भी बेटे की आस लगाए बैठे रहे। इसी बीच 11वीं डिलीवरी में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया जिसके बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल बरकरार है। बेटे के जन्म के बाद परिवार मे मिठाई बांटी जा रही है , केक काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि संजय अपनी 10 बेटियों की भी अच्छे से परवरिश कर रहे हैं। बेटा पैदा होने की खुशी का ऐसा सैलाब परिवार में उमडा है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम दिलखुश ही रख दिया।

शादी के 19 साल बाद बेटे की चाहत हुई पूरी ( hariyana news today)

बताते चलें संजय की शादी वर्ष 2007 में राजस्थान के भादरा में सुनीता से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनको बेटी हुई और फिर लगातार 10 बेटियां हुई। संजय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटियों को भगवान का आशीर्वाद समझा और हमेशा से उनकी चाहत रही थी बेटियों को राखी बांधने के लिए एक भाई भी होना चाहिए अब 19 साल बाद उनकी चाहत पूरी हुई है।

10 बेटियों के बाद एक बेटे का जन्म ( hariyana breaking news)

संजय की बड़ी बेटी सरीना सरकारी स्कूल में 12 वीं मे पढ़ती है जो अभी 18 साल की है जबकि दूसरी बेटी अमृता 11 में पढ़ती है वहीं तीसरी बेटी सुशीला 7 वीं, चौथी बेटी किरण छठवीं कक्षा में पांचवी बेटी दिव्या पांचवी कक्षा में छठवी बेटी मन्नत तीसरी कक्षा में सातवीं बेटी कृतिका दूसरी कक्षा में आठवीं बेटी एवं अमनीश पहली कक्षा में 9 वीं बेटी लक्ष्मी और दसवीं बेटी वैशाली के बाद अब दिलखुश का जन्म हुआ है।

बेटियों की अच्छे से परवरिश कर रहे संजय ( hariyana sanjay kumar)

संजय की मां माया देवी पोते के जन्म से बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि भगवान ने उनकी वर्षों की मन्नत पूरी कर दी। संजय के पिता कपूर सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यतर थे उनका पहले ही निधन हो चुका था। परिवार की जिम्मेदारियां लंबे समय से संजय के कंधों पर ही है। आर्थिक हालातो कि अगर बात करें तो संजय का जीवन पहले से संघर्षों भर रहा है वह पहले लोक निर्माण विभाग में डेली वेज पर कार्यरत थे लेकिन वर्ष 2018 में उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया। पिछले साल से मनरेगा का काम बंद होने के कारण वो अभी बेरोजगार हैं लेकिन फिर भी बेटियों की अच्छी परवरिश कर रहे हैं।

बेटे की चाहत हुई पूरी

डॉक्टर ने बताया कि ओजस अस्पताल मे 4 जनवरी को उनके पास एक केस आया था तब मां और बच्चे दोनों की हालत गंभीर थी। माँ में खून की कमी थी तब सबसे पहले मां को खून चढ़ाया गया। इसके बाद सुनीता की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई 11वीं डिलीवरी होने के चलते बच्चेदानी कमजोर थी लेकिन ईश्वर की कृपा से सब कुछ ठीक रहा और मां बेटा दोनों को स्वस्थ अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। गांव की सरपंच ज्योति देवी ने दंपति को सम्मानित करने का निर्णय लिया है उनका कहना है कि संजय और सुनीता कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के लिए एक प्रेरणा है जिन्होंने बेटे की चाहत तो रखी मगर बेटियों का पालन पोषण भी वह अच्छे से कर रहे हैं।

Continue Reading

More in Highlights

To Top