Connect with us
उत्तराखंड : धामी सरकार ने दी बुजुर्गों को बड़ी सौगात, वृद्धावस्था पेंशन में की गई बढ़ोतरी

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : धामी सरकार ने दी बुजुर्गों को बड़ी सौगात, वृद्धावस्था पेंशन में की गई बढ़ोतरी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : धामी सरकार ने दी बुजुर्गों को बड़ी सौगात, वृद्धावस्था पेंशन में की गई बढ़ोतरी

1 min read

vridhavastha pension yojana uttarakhand मुख्यमंत्री धामी ने सरकार गठन के बाद बुजुर्गों को दिया बड़ा तोहफा 

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनने के बाद उन्होंने अपने किए गए वादों को अब पूरा करना शुरू कर दिया है जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना की जिसके अंतर्गत पहले 1200 सो रुपए की प्रतिमाह धनराशि दी जाती थी जिसको बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा तुरंत निर्देश जारी किए गए। जिसके पश्चात उत्तराखंड शासन ने वृद्धावस्था पेंशन को 1400 रूपए प्रतिमाह करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है । (vridhavastha pension yojana uttarakhand)vridhavastha pension yojana uttarakhand old age pension scheme increase by Dhami government
यह भी पढ़िए: बड़ी खबर: CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, प्रेमचन्द बने वित्त मंत्री, सतपाल को मिला PWD

गौरतलब है कि वृद्धावस्था पेंशन बढ़ोतरी के लिए धामी सरकार द्वारा दिसंबर माह में घोषणा की गई थी और इतना ही नहीं इस मामले पर कैबिनेट बैठक में भी मुहर लग चुकी थी, लेकिन आचार संहिता और चुनाव के चलते शासनादेश जारी होने में थोड़ी देरी हो गई। अब धामी सरकार ने सरकार गठन के तुरंत बाद ही इसके लिए शासनादेश भी जारी कर दिया है।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top