UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड
अजब गजब मामला रोडवेज की बस पर उत्तराखंड की जगह कहाँ से आ गया “उत्ताखंड”
1 min read
रोडवेज की बस पर उत्तराखंड को लिख दिया ‘उत्ताखंड’, जेएनएनयूआरएम डिपो का है मामला..
उत्तराखंड रोडवेज हमेशा से ही अपने अजब गजब कारनामों से सुर्खियों में रहता ही है, कभी चालक नशे में धुत्त तो कभी बिना टिकट यात्री मिल जाते है। लेकिन इस बार का मामला ना ही सिर्फ अचंभित करने वाला है बल्कि काफी हास्यापद भी है। जी हाँ मामला कुछ ऐसा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के जेएनएनयूआरएम डिपो की एक बस का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल बस पर उत्तराखंड परिवहन निगम के स्थान पर उत्ताखंड परिवहन निगम लिखा गया है। जिस पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से रोडवेज प्रबंधन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोडवेज की बसें देश-प्रदेश में घूमती रहती है। ऐसे में पर्यटकों और दूसरे लोगों के सामने इससे अच्छी छवि नहीं बनेगी।
यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: पहाड़ के 25 रूटों पर लंबे समय से रोडवेज बस सेवा ठप, इन रूटो पर बंद पड़ी है सेवा
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएसबीटी में हरिद्वार के काउंटर के सामने खड़ी बस में उत्तराखंड की जगह उत्ताखंड लिखा गया है। लोग जहां इस चूक के लिए रोडवेज के अधिकारियों पर जमकर बरस रहे हैं वहीं इस संबंध में रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। यदि भूलवश ऐसी गलती हुई है तो उसे तत्काल प्रभाव से सही कर नाम सही लिखवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बसो में जरा संभलकर बैठिए क्योंकि उत्तराखंड रोडवेज रखेगा अब आपकी हर हरकत पर नजर
