Connect with us
Uttarakhand government announced only 100 people allowed in marriage for COVID period

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड सरकार ने फिर घटाई शादी समारोहों में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार ने फिर घटाई शादी समारोहों में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या

1 min read

सरकार (Uttarakhand Government) ने फिर घटाई शादी (Marriage) समारोहों में सम्मिलित होने वाले लोगों की अधिकतम सीमा, अब 100 लोग ही हो सकेंगे शामिल..

राज्य में कोरोना की दूसरी लहर को लगातार तेजी से बढ़ता देखकर राज्य सरकार (Uttarakhand Government) दिन-प्रतिदिन सख्त कदम उठा रही है। इसी के तहत अब राज्य सरकार ने शादी विवाहों सहित सभी समारोहों में लोगों की संख्या को एक बार फिर से घटा दिया है। इतना ही नहीं बीते सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संदर्भ में एक आदेश भी जारी कर दिया है जिसके अनुसार राज्य में होने वाले विवाह (Marriage) एवंं अन्य समारोहों में अब अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं। बता दें कि हाल ही में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में यह संख्या 200 की गई थी। परंतु लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते रोज इसे पुनः घटाकर राज्य सरकार द्वारा संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है। हालांकि अभी सरकार द्वारा कुंभ की अवधि में कोई कटौती नहीं की है और इसकी अवधि को पूर्व की भांति 30 अप्रैल तक ही रखा गया है। विदित हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुंभ को प्रतिकात्मक रूप से संचालित करने के आह्वान पर विभिन्न अखाड़ों ने इसका स्वागत करते हुए इसके लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

यह भी पढ़ें- अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही पंजीकरण भी हुआ जरूरी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top